मालशेज घाट | Malshej Ghat
दोस्तों आज हम इस लेख में Malshej या मालशेज घाट के बारे में जानकारी लेंगे। वहां के आकर्षक ठिकान कौन से है? मालशेज को कैसे जाए? यह सारी Information हम आज के इस लेख में देखने का प्रयास करेंगे।
यहां दी गई पूरी जानकारी पढ़ने के बाद आपको मालशेज घाट के बारे में बहुत कुछ जानकारी मिलेगी| अगर आप मालशेज घाट जाने की सोच रहे हो तो यह इंफॉर्मेशन आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है|

दोस्तों मालशेज घाट भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है| यह घाट (Malshej Ghat) अपनी प्राकृतिक सौंदर्य ता के लिए जाना जाता है| मालशेज घाट समुद्र तल से 700 मीटर ऊंचाई पर स्थित है| यह घाट थाने और पुणे जिले में आता है| राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 61 जो कल्याण को अहमदनगर से जोड़ता है वह राष्ट्रीय महामार्ग मालशेज घाट से गुजरता है|
दोस्तों अगर आप आसमान की ऊंची लकीरों पर पढ़ने वाली जोरदार और मूसलधार बारिश का और वहां की सफेद रंगों के जोर-जोर से बहाने वाले झरनों को देखना और उसका अनुभव लेना चाहते हो। और बीच में सुरंग के और जाने वाली मोड़ते हुए सड़क से आप मालशेज को जाने का अनुभव लेना चाहते हो, तो आपको नगर कल्याण मार्ग से आपको मालशेज घाट तक जाना ही होगा। और वहां पास में ही खूबी नाम का गांव है, और उस गांव के पास एक देखने जैसा खूबसूरत पिंपलगांव का जलाशय है।
हम यहां देखेंगे
- मालशेज घाट में क्या है? What is there in Malshej Ghat?
- मालशेज घाट के आकर्षक ठिकान
- मालशेज में कौनसे वनस्पति और जीव देखने को मिलते है?
- मालशेज घाट को कैसे जाए? How to Reach Malshej Ghat?
- मालशेज घाट जाने का उचित समय कौन सा है? Best time to visit malshej?
यह मालशेज घाट कल्याण नगर रोड पर स्थित है। अब तक इसे बरसाती पर्यटन स्थल के नाम से जाना जाता था। क्योंकि यहां बारिश के मौसम में यहां नजारा बहुत ही सुन्दर और देखने जैसा रहता है। और यह जगह पूरे महाराष्ट्र में लोकप्रिय है।
जल्द ही इस स्थल को महाबलेश्वर, माथेरान और खंडाला जैसे बारमाही हिल स्टेशन मतलब की ठंडे स्थान के रूप से जल्द ही विकसित किया जाएगा। और तो और बरसात के मौसम में कोहरे चादर से ढका हुआ यहां का पहाड़ी इलाका पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है, और पर्यटकों को दीवाना बना देता है।
मालशेज घाट पर अब पर्यटकों को के लिए विशेष स्थान भी बनाए गए है, बनाए जा रहे है। और तो और पर्यटकों का बड़ी संख्या में भीड़ होने से वहा पर पर्यटकों के वाहन के लिए वहां पर सड़क के दोनों स्थानों पर विशेष पार्किंग की भी व्यवस्था किया गया है। और यहां पर एम टी डी सी वन विभाग द्वारा वहां के घाट क्षेत्र में और भी विकास कार्य किया गया है।
मालशेज घाट के आकर्षक ठिकान
- पिंपलगाव जोग बांध (यह जगह इस शहर में देखने के लिए और सबसे मनमोहक जगहों में से एक जगह है। पिंपलगाव जोग बांध की 5 किमी तक कि लंबी संरचना है। और यहां पर अनेक प्रजातियां के विदेशी पक्षी आते है। जैसे कि मूरहेन, पित्त, अल्पाइन स्विफ्ट, व्हिसलिंग थ्रश, हरा कबूतर, बटेर और चितकबरे कलगी कोयल जैसे अनेक पक्षीया देखने को मिलते है। और ज्यादातर लोग यहां पर बांध के बैकवॉटर में राजहंस पक्षियों का घोसला भी यहां देखने मिलते है।)
- कोकम कड़ा
- हरिशचंद्रगढ़ किला (महाराष्ट्र में हरिशचंद्रगढ़ किला यह एक पहाड़ी किला है यह किला अहमदनगर जिले में स्थित है। यह किला लगभग 4670 फिट ऊंचाई पर स्थित है।)
- आजोबा पहाड़ी किला (महाराष्ट्र में अजोबा हिल किला यहां पर एक लोकप्रिय स्थान है, और यहां पर हरे भरे जंगल जैसा नजारा है, जहापर आप ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हो।)
- मालशेज जलप्रपात
मालशेज में कौनसे वनस्पति और जीव देखने को मिलते है?
मालशेज घाट में झरनों और घाटियां देखने जैसे है ही, साथ ही साथ वहा विभिन्न अनेक प्रकार के वनस्पतियों और जीवों से युक्त एक सुंदर दृश्य भी है।
यहां पर वन्यजीवो में बाघ, मोर, खरगोश, तेंदुआ आदि ऐसे विभिन्न वनजीवों के प्रजातियां शामिल है। और यहां पर गुलाबी फ्लेमिंगो (Gulabi Flemingo), बैंगनी मुरहेन (Baingani Murhen), व्हिसलिंग थ्रश, बटेर, अल्पाइन स्विफ्ट, इत्यादि ऐसे अनेक जैसे कई पक्षियों का घर है। और यहां पर अक्सर विदेशी पक्षिया आते जाते है। इसलिए पर्यटकों का इन पक्षियों को देखने के लिए भीड़ होती है, और पर्यटकों को बहुत पसंद आते है।
मालशेज घाट को कैसे जाए? How to Reach Malshej Ghat?
मालशेज घाट को कैसे जाए? और जाने के लिए कौनसे सुविधाएं है?
मालशेज घाट के पास में ही मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे प्रमुख शहर है। मालशेज घाट पुणे से 121 किलोमीटर और मुंबई से 129 किलोमीटर अंतर पर है| इसलिए वहां पर जाने के लिए अनेक सुविधाएं है। पास में ही कल्याण शहर है वहांपर रेल्वे स्टेशन है जो कि मालशेज घाट से लगभग 85 किमी के दूरी पर स्थित है। आप मालशेज घाट पर जाने के लिए आप रोडवेज से भी जा सकते हो ट्रेकिंग (Trekking) के लिए। और आप मुंबई, पुणे, और ठाणे से टैक्सी और बस भी लेके जा सकते हो।
मालशेज घाट जाने का उचित समय कौन सा है? Best time to visit malshej ?
मालशेज घाट जाने का सही समय अक्टूबर से मई महीने तक होता है| बारिश के मौसम में किसी भी घाट या पहाड़ियों पर जाना उचित नहीं होता| बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं पाई जाती है| इसकी वजह से यातायात तथा अन्य दुर्घटनाओं की संभावना हो सकती है| इसके अलावा सही नैसर्गिक सुंदरता बारिश के बाद भी देखने को मिलती है| इसलिए बरसात के बाद सितंबर अक्टूबर से जाना उचित होगा|
अंतिम निष्कर्ष :-
तो दोस्तों आज हमने मालशेज घाट/ Malshej Ghat के बारे में देखने का प्रयास किया। तो अगर आपको और किसी जगह की जानकारी चाहिए वह तो आप हमें कमेंट बॉक्स Comment Section में बता सकते हो या तो पूछ सकते हो, उसके बारे में भी हम अधिक जानकारी आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
अगर आपको यह जगह अच्छी लगी तो आप अवश्य यहां पर एक बार Visit दीजिए यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। और आपको यह information अच्छी लगी तो आप अपने friends को भी शेयर करो, क्योंकि वो भी इस जगह का आनंद ले सके।
धन्यवाद…।
Goa – गोवा का इतिहास,Who was the king?
Ghat in maharashtra in marathi