महाबलेश्वर | Mahabaleshwar – The queen of cool places
महाबलेश्वर यह स्थल सातारा जिले में हिल स्टेशन (Hill Station) के नाम से प्रसिद्ध है। यह जगह पूरे दुनिया में खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यह हो 4,450 फीट की ऊंचाई पर शहर बसा हुआ है।

यहां पर पांच नदियों का उगम होता है। कृष्णा, कोएना, गायत्री, सावित्री, विना यह पांच नदियां बहती है। और यहापर पर्यटक सर्दियों के मौसम मे जाना बहुत पसंद करते है| वैसे इस स्थळ पर पुरे साल मे आना पसंद करते है। तो दोस्तों आज हम इस लेख में महाबलेश्वर का इतिहास और वहां कौन से मंदिर, और देखने जैसा नजारा है इसके बारे में देखेंगे।
- महाबलेश्वर मंदिर का इतिहास
- महाबलेश्वर मंदिर की खासियत
- महाबलेश्वर को कैसे जा सकते हैं?
- महाबलेश्वर के आकर्षक ठिकान
इतिहास :-
• महाबलेश्वर मंदिर का इतिहास :-
भारत के महाराष्ट्र राज्य में महाबलेश्वर मंदिर महाबलेश्वर के शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर महाबली के नाम से प्रसिद्ध है प्राचीन कालीन है इसलिए पर्यटक को अपनी और आकर्षित करती है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं, क्योंकि यह मंदिर हिंदू धर्म का एक प्रमुख मंदिर है।
सोना मंदिर 16 वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य की शासन में था। इस मंदिर का निर्माण 16 वीं शताब्दी में चंदा राव मोर मन के द्वारा किया गया था। महाबलेश्वर मंदिर का नाम ममलेश्वर शब्द से मिला है। क्योंकि यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित करता है। इस जगह को खोज करने का श्रेय ब्रिटिशों को जाता है। क्योंकि इस खूबसूरत हिल स्टेशन की खोज कर्नल लॉडविक ने किया था।
• महाबलेश्वर मंदिर की खासियत Specialties of Mahabaleshwar Temple
इस मंदिर का निर्माण 16 वी शताब्दी के समय हुआ था। यह मंदिर हेमाडंत स्थापत्य शैली की वास्तुकला प्रदर्शित करता है। और मंदिर के बाजू में 500 साल पुराना स्वयंभू लिंगम है, उस लिंगम को महा लिंगम कहा जाता है। यहां पर जो शिव लिंगम है वह रुद्राक्ष के आकार का है। और इस स्थान को 12 ज्योतिर्लिंगों में से श्रेष्ठ माना जाता है।
आपको बता दें कि इस मंदिर में 300 साल पुराना त्रिशूल, डमरू और रुद्राक्ष भी है। और यहां पर भगवान शिव जी के वाहन मतलब नंदी और उनका अंगरक्षक काल भैरव के चित्र भी। और इस मंदिर के लिए यात्री करने का अच्छा समय पूरे साल में आप कर सकते हो। क्योंकि यह स्थल पश्चिम घाट के पास में स्थित है इसलिए यहां का मौसम 12 महीनों तक सुहावना और खूबसूरत रहता है। और एक बात जुलाई से सितंबर के महीनों तक यहां का नजारा देखने लायक होता है क्योंकि उस समय मुसलधार बारिश का मौसम होता है, और इसकी वजह से झरने की सुंदरता बढ़ा देती है।
महाबलेश्वर कैसे जा सकते हैं? How to reach mahabaleshwar ?
तो दोस्तों आप जानना चाहते हो कि महाबलेश्वर को कैसे जाए तो महाबलेश्वर को जाने के लिए बहुत ही सुविधाएं उपलब्ध है। जैसे कि आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हो, हवाई जहाज से भी कर सकते हो, और अगर आपको अनेक शहरों को भेंट देना हो तो आप रोडवेज से अपने गाड़ी और सरकारी और प्राइवेट बस से भी जा सकते हो, और तो और आप घूमने के लिए टैक्सी भी बुकिंग कर सकते हो। इत्यादि ऐसे बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध है जो कि आप जा सकोगे।
महाबलेश्वर जाने के लिए आप पुणे से जा सकते हैं| पुणे से लगभग 121 किलोमीटर की दूरी पर महाबलेश्वर स्थित है| पूरे भारतवर्ष में महाबलेश्वर अपनी अलग नैसर्गिक खूबियों के लिए जाना जाता है|
महाबलेश्वर के आकर्षक ठिकान Attractive places in Mahabaleshwar
- महाबलेश्वर मंदिर (भगवान शिव जी का मंदिर)
- आर्थर सीट पॉईंट (महाबलेश्वर में से सबसे प्रसिद्ध जगह)
- एलिफेंट हेड पॉईंट
- इको पॉइंट (आर्थर सीट पॉईंट को जाते वक्त यह पॉइंट है, और यहां पर सबसे अच्छा गगरी घटिया और ऊंचे ऊंचे पहाड़ देखी जा सकते हैं)
- वेन्ना झील (यह 1842 साल में वेन्ना झील का निर्माण सातारा की राजा श्रीमंत अप्पासाहेब चौधरी महाराज ने निर्माण किया था)
- लिंगमाला वॉटरफॉल ( यह जगह पाचगणी रोड पर वेन्ना झील के बहुत ही नजदीक है)
Stay in mahabaleshwar | महाबलेश्वर में रखने की सुविधा
यदि आप महाबलेश्वर में रुकना चाहते हो तो महाबलेश्वर में एक से एक बढ़िया होटल आपको रहने की सुविधाएं उपलब्ध करा देते हैं| जिसके बदले में आपको कुछ पैसे देने पड़ेंगे|
महाबलेश्वर में रहने की सुविधाएं देने वाले होटल ₹1000 प्रति रात से शुरुआत होते हैं| हालांकि यह किराया छुट्टियों के दिनों में जाता हो सकता है| क्योंकि छुट्टियों के दिनों में बड़ी मात्रा में पर्यटक आते हैं|
अंतिम निष्कर्ष :- (final conclusion about Mahabaleshwar)
कुल मिलाकर महाबलेश्वर एक अप्रतिम नैसर्गिक जगह है, जहां जाकर आप ताजी हवा और मन लुभाने वाला मौसम पा सकते हो| अपनी दैनंदिन दिनचर्या की थकावट दूर करके अपने शरीर एवं मन को ताजा तरीन बनाने के लिए Mahabaleshwar बिल्कुल सटीक जगह है|
तो दोस्तों आज हमने हिल स्टेशन महाबलेश्वर Mahabaleshwar के बारे में जानने का प्रयास किया। तो अगर आपको और किसी जगह का जानकारी चाहिए वह तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं उसके बारे में भी हम अधिक जानकारी आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
धन्यवाद…।
Goa – गोवा का इतिहास,Who was the king?