लोनावला / Lonavla
लोनावला | Lonavala – दोस्तो आज हम इस लेख में लोनावाला पर्यटन स्थल के बारेमे जानकारी देखेंगे| लोनावाला यह पर्यटन स्थल भारत के महाराष्ट्र के पुणे जिल्हे में स्थित है। लोनावाला में भारतीय नौसेना प्रशिक्षण केंद्र का मुख्यालय भी है।

लोनावला कहां है?
लोनावला मुंबई से मात्र 96 किलोमीटर की दूरी पर है | लोनावला पुणे से 64 किलोमीटर की दूरी पर है| यह स्थल समुद्र तल से 625 मीटर की ऊंचाई पर और मुंबई-पुणे हाईवे पर स्थित है। लोनावला स्थल हिल स्टेशन के नाम से प्रसिद्ध है।
यहां पर जंगली पहाड़ियां घाटियां हरे भरे जंगल के दृश्य मन को भाते हैं। और बारिश के मौसम में झरने बहुत सुंदर दिखते हैं। इसलिए यह सब देखने के लिए पर्यटकों की बारिश के मौसम में भीड़ लगी रहती है।
लोनावला की खास बात क्या है?
लोनावला की खास बात यह है कि यह मुंबई और पुणे इन दो महानगरों के बीच आता है| बरसात के मौसम में, बारिश की फुहारों मे भीगना और बादलों के धुंध भरे वातावरण मैं खो जाना। और सर्दियों के मौसम में बहुत ही मजा आता है।
यहां पर पास और भी ऐसे स्थल है जो देखने जैसे है। जैसे कि खंडाला, टाइगर लीप, कर्ला भाजा की गुफाएं लोहागढ़ और विसापुर किला भी यहां पर प्रसिद्ध है।
- १) लोनावाला का इतिहास
- २) लोनावाला पास के आकर्षक ठिकान
- ३) लोनावला को कैसे जाए
- ४) अंतिम निष्कर्ष :-
१) लोनावला का इतिहास :-
लोनावला यह स्थल यादव साम्राज्य(वंश) का हिस्सा था। मुगलों ने इस जगह पर सामरिक महत्व देखकर कब्जा कर लिया, और इस जगह को मुगलों ने लंबे समय तक कब्जा कर रखा था। और लोनावला और खंडाला इन दोनों पर्वतों की खोज 1871 में बॉम्बे के प्रेसिडेंट तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड एलफिंस्टन ने किया था।
२) लोनावला पास के आकर्षक ठिकान – Attractive places in Lonavala.
- खंडाला
- राजमची पॉईंट
- वळवण धरण
- भुशी धरण
- ड्युक और डचेस नोज
- टाइगर्स लीप
- कार्ला-भाजा की गुफाएं
- विसापुर
- लोहागढ़ किला
इत्यादि यह जगह आसपास और लोनावला में प्रसिद्ध है और देखने जैसा भी है। इसके अलावा लोनावला में लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस का घर भी है| लोनावला में वैक्स म्यूजियम भी बनाया गया है| लोनावला के पास wet and joy वाटर पार्क भी है|
३) लोनावला को कैसे जाए? How to reach Lonavala ?
तो दोस्तों आप लोनावाला शहर को देखने के लिए आप रेलवे, से सरकारी और प्राइवेट बसों से, और अपनी प्राइवेट गाड़ियों से और टैक्सी से भी जा सकते हो।
दोस्तों आज हमने हिल स्टेशन लोनावाला / Lonavala के बारे में देखने का प्रयास किया। तो अगर आपको और किसी जगह का जानकारी चाहिए हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स (Comment Box) में बता सकते हैं उसके बारे में भी हम अधिक जानकारी आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
धन्यवाद…।
मालशेज | Malshej | प्राकृतिक सुंदरता का नैसर्गिक वरदान
महाराष्ट्रातील थंड हवेची ठिकाणे